
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक ‘सेजिल’ का इस्तेमाल किया है। ईरान ने रविवार को इजरायल को सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है। यह मिसाइल ईरान से सिर्फ सात मिनट में इजरायल के तेल अवीव तक पहुंच सकती है। एयर डिफेंस के लिए भी इस मिसाइल को रोकना मुश्किल होता है। हालांकि मिसाइल हमले में इजरायल में नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ईरान की ओर से इस मिसाइल का इस्तेमाल युद्ध में तेजी आने का संकेत देता है।
सेजिल को अशौरा (अशूरा) और डांसिंग मिसाइल कहा जाता है। ऊंचाई पर पैंतरेबाजी की क्षमता के कारण इसे डांसिंग मिसाइल उपनाम दिया गया है। यह दो-चरणों वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो ठोस ईंधन से चलती है। लंबी दूरी की इस मिसाइल को दो-चरण में ठोस प्रोपेलेंट के साथ डिजाइन किया गया है। ठोस-ईंधन तकनीक मिसाइलों को तरल-ईंधन की तुलना में तेजी से लॉन्च की सुविधा देती है। इससे तैयारी का समय कम हो जाता है। लॉन्च से पहले इनका पता लगाना या इन्हें रोकना एयर डिफेंस के लिए कठिन होता है।
2,000 किमी की रेंज – ईरान में विकसित सेजिल मध्यम-दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। करीब 2,000 किलोमीटर रेंज के साथ यह इजरायल समेत पश्चिम एशिया में हमले करने में सक्षम है। साथ ही यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है। यह खूबी इसे ईरान का ताकतवर हथियार बनाती हैं।
Home / Uncategorized / ईरान ने निकाला अपना सबसे खतरनाक हथियार, इजरायल पर पहली बार दागी ‘डांसिंग’ सेजिल मिसाइल, जानें ताकत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website