
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर आज शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत हो रही है। इसके लिए इस्लामाबाद में जोरशोर से तैयारी चल रही है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ होने वाले युद्धविराम समझौता पर बातचीत की अगुवाई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हैं। वहीं, ईरानी डेलीगेशन का नेतृत्व संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ कर रहे हैं। उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी होंगे। ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई लड़ाई में 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ है।
Home / News / अमेरिका से बातचीत के लिए ईरानी डेलीगेशन पहुंचा पाकिस्तान, ट्रंप बोले- होर्मुज को जल्द खुलवा लेंगे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website