Sunday , April 5 2026 6:06 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अनुष्‍का शर्मा की बच्चों संग लंदन शिफ्ट होने की है तैयारी? वामिका और अकाय की परवरिश के लिए लेने वाले हैं फैसला

अनुष्‍का शर्मा की बच्चों संग लंदन शिफ्ट होने की है तैयारी? वामिका और अकाय की परवरिश के लिए लेने वाले हैं फैसला


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। दोनों की फैन फॉलोइंग के बारे में तो लोगों को पता ही है। खासकर, जब से उनकी बेटी वामिका और बेटे अकाय का जन्म हुआ है, तब से वे दोनों और भी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। कपल ने अब तक अपने दोनों बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन वे अक्सर उनके बारे में बातें करते हैं। हालांकि, इन सबके बीच, विराट और अनुष्का के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें विराट ने हिंट किया कि वे बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। आइए बताते हैं पूरी बात।
Virat Kohli को अपने रिटायरमेंट के बारे में बात करते देख क्रिकेट फैंस की आंखों में आंसू आ गए। एक वायरल वीडियो में, स्टार क्रिकेटर ने अपने रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि यह कब हो सकता है