
हॉलीवुड के गलियारे से एक दिलचस्प अफवाह सामने आई है। एक तरफ जहां जेंडया और टॉम हॉलैंड की शादी की अटकलें चल रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है कि यह कपल जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस नई अफवाह में दावा किया जा रहा है कि ‘ड्यून’ फेम जेंडया अपने मंगेतर के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि जेंडया प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इस पर शक गहरा रहा है कि यह झूठा दावा है।
जेंडया और टॉम हॉलैंड को हाल ही स्पॉट किया गया। वायरल तस्वीरों को देखकर ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलों ने जोर पकड़ा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी अफवाह उड़ी है। इससे पहले जब ऐसा हुआ था, तब जेंडया की मां, क्लेयर स्टॉर्मर ने इन दावों को सख्ती से खारिज कर दिया था और लोगों से बेहतर सोर्स पर भरोसा करने की अपील की थी।
बहरहाल, इस बीच कई फैंस और ऑनलाइन कमेंटेटर्स का कहना है कि एक्ट्रेस जिस तरह बड़े साइज के कपड़े पहन रही हैं, यह सर्दियों में कई लेयर्स में पहने जाने वाले कपड़ों से अलग है। जेंडया और टॉम हॉलैंड आधिकारिक तौर पर सगाई कर चुके हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह दोनों का बिजी वर्क शेड्यूल है।
जेंडया की आने वाली फिल्में – वर्क फ्रंट की बात करें तो जेंडया अब अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, ‘द ड्रामा’ में रॉबर्ट पैटिनसन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ‘यूफोरिया सीजन 3’, ‘ड्यून: पार्ट 3’, ‘द ओडिसी’, और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं।
जेंडया और टॉम हॉलैंड की लव स्टोरी और सगाई – ‘ड्यून’ फेम जेंडया और ‘स्पाइडर-मैन’ फेम टॉम हॉलैंड की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2016 में हुई। दोनों ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ के सेट पर मिले थे। जहां उनके बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2024 के आखिर में छुट्टियों के आसपास सगाई कर ली है। मार्वल फ्रैंचाइजी में कई साल तक साथ काम करने के दौरान उनका रोमांस परवान चढ़ा, और 2021 से दोनों ऑफिशियली पार्टनर बन गए हैं।
कार में एक-दूसरे को चूमते नजर आए थे जेंडया और टॉम हॉलैंड – साल 2021 की जुलाई में, पैपराजी ने दोनों को एक कार में एक-दूसरे को चूमते हुए कैमरे में कैद किया था। इसके बाद से ही दोनों का रोमांस पब्लिक हुआ। साल 2024 के आखिर में सगाई की खबरों को तब और हवा मिली, जब 2025 गोल्डन ग्लोब्स में जेंडया रिंग फिगर में एक अंगूठी पहने नजर आईं।
Home / Entertainment / क्या बिन ब्याही मां बनने वाली हैं Zendaya? टॉम हॉलैंड संग शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website