
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार है जो कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं जैसे रणबीर कपूर। आजकल रणबीर अपने आने वाली फिल्म जग्गा जासूस की प्रमोशन में बिजी है। कपूर खानदान में एक से बढ़कर एक स्टार्स है लेकिन अगर पढ़ाई की बात करें तो इनका लेवल बहुत कम है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि रणबीर कपूर का कहना है। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि 10वीं में उन्हें 56% मिले थे। उनका कहना है कि वह खुद को कपूर खानदान में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा मानते हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन करीना कपूर का शुरू से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था। स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई नहीं की।
ऋषि कपूर
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर 8वीं फेल है। जी हां, यह खुद रणबीर ने बताया। 18 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था।
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 5वीं पास है। 6वीं क्लास में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बार उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाया।
रणधीर कपूर
फिल्मों में आने के लिए रणधीर कपूर ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी। वह 9वीं फेल है। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्मी करियर शुरू किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website