Tuesday , July 1 2025 9:45 AM
Home / News / जापान को 2019 में मिलेगा नया सम्राट

जापान को 2019 में मिलेगा नया सम्राट

19
टोक्यो। जापान अपने सम्राट अकिहितो की सेवानिवृत्ति और उनकी जगह उनके बड़े बेटे को एक जनवरी, 2019 से सम्राट बनाने की योजना बना रहा है। दो सौ साल में ऐसा पहली बार है जब किसी सम्राट ने गद्दी छोड़ने की इच्छा जताई है। इसके लिए जापान कानूनी पहलू पर भी गौर कर रहा है।

83 वर्षीय अकिहितो ने गत अगस्त में बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए गद्दी छोड़ने की इच्छा जताई थी। वह करीब तीन दशक से सम्राट हैं। जापान के योमिउरी, असाही, मैनिची और निक्केई जैसे बड़े अखबारों ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 56 वर्षीय राजकुमार नारूहितो 2019 में नए साल के पहले दिन अपने पिता की जगह गद्दी संभाल लेंगे।

हालांकि नियमित प्रेस कांफ्रेंस में जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने इन खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। गौरतलब है कि अकिहितो की घोषणा के बाद सरकार ने विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है। यह फैसला करेगी कि ऐतिहासिक और कानूनी चुनौतियों वाले इस मामले को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *