
जामनगर में 3 दिनों का महा आयोजन खत्म हो चुका है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही और अब सभी धीरे-धीरे वहां से अपने घर की ओर रवाना हो रहे हैं। यकीनन इन सितारों के लिए ये मौका बेहद खास रहा क्योंकि अमूमन शादियों या इवेंट पर ये कलाकार अपने बच्चों को लेकर नहीं पहुंचते। हालांकि इस इवेंट में पूरे परिवार को आमंत्रित किया गया था और सभी फिल्मी सितारे अपनी पूरी फैमिली के साथ इस मौके पर शरीक हुए। अब इस इवेंट का कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब यहां से लौटते नजर आ रहे हैं। इस वक्त करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें उनका लाडला मुंह बनाता दिख रहा है।
इन तस्वीरों और वीडियो में करीना अपने छोटे बेटे जेह का हाथ थाम रखी हैं और परेशान जेह मुंह बनाता दिख रहा है। करीना और सैफ के साथ जेह, तैमूर और करिश्मा भी नजर आ रही हैं। अब इन झलकियों को देखकर लोगों ने कई सारे कॉमेंट्स किए हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर के साथ मुंह बनाता दिखा जेह, लोगों ने कहा- आजकल हमने अंबानी ऐप डाउनलोड कर लिया है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website