
पिंपल बहुत से लोगों की समस्या है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेट और ब्यूटी प्रॉडक्ट का सहारा लेते है लेकिन पिंपल्स की समस्या वैसे की वैसे ही रहती है। ऐसे में घरेलू तरीके अपनाएं जाए तो बेहतर रिजल्ट दिखाई देता है। आज हम आपको कुछ ऐेसे ही घरेलू तरीके बताएंगे, जो सिर्फ 1 रात में पिंपल्स को गायब कर देंगे।
1. बर्फ थैरेपी
बर्फ पिंपल की सूजन और जलन कम करने का काम करती है। पिंपल पर बर्फ लगाने से रक्त संचार में वृद्धि होती है और रोमछिद्रों को भी प्रभावित करती है। जब आप बर्फ का इस्तेमाल करते है तो इससे पिंपल्स के आस-पास की गंदगी और तेल निकल जाता है। एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर पिंपल्स पर फेरे। इससे पिंपल्स की समस्या दूरो होगी।
2. टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट को करीब 1 घंटे तक पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। ध्यान रखें कि टूथपेस्ट जेलयुक्त न हो। इस प्रक्रिया को रात के समय करें। इससे पिंपल्स की सूजन के साथ पिंपल ही गायब हो जाएगा।
3. स्टीम उपचार
चेहरे की गंदगी को हटाकर उसकी चमक को बनाएं रखने का आसान तरीका स्टीम है। स्टीम लेने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते है, जिससे स्किन की त्वचा को सांस लेने में आसानी हो जाती है। इसी के साथ पिंपल्स होने की आंशका भी घट जाती है।
4. लहसुन
लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो तेजी से किसी भी घाव को भर देते है। लहसुन की कली को छीलकर पिंपल्स पर लगाएं। 5-7 मिनट तक लहसुन का पेस्ट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
5. सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर क्टीरिया को खत्म करता है और त्वचा के पीएच को संतुलित करता है। चेहरे को धोने के बाद एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाकर फेशवॉश की तरह चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
6. अंडे का सफेद भाग
अंडे का सफेद भाग कील-मुंहासों से लड़ने में सहायक होता है। अंडे को सफेद भाग को उगुंली की मदद से पिंपल्स पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे धो दें। ऐसा दिन में 4 बार करें।
7. टमाटर
टमाटर में लाइसोपीन नामक एंटीआक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सुरक्षित रखता है। यह चेहरे के से ब्लैकहेड्स औक कालेपन को दूर करता है। ताजे टमाटर के जूस को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website