Tuesday , March 3 2026 4:35 PM
Home / Sports / 13000 टेस्ट रन बनाने में सबसे तेज निकले जो रूट, वो कर दिया, जो कोई नहीं कर सका, अब सचिन का ये रिकॉर्ड खतरे में

13000 टेस्ट रन बनाने में सबसे तेज निकले जो रूट, वो कर दिया, जो कोई नहीं कर सका, अब सचिन का ये रिकॉर्ड खतरे में


इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। यह कारनामा उन्होंने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन किया। रूट ने यह उपलब्धि अपनी 153वीं टेस्ट पारी में हासिल की। इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
जो रूट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 80वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर 13000 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 28 रनों की जरूरत थी। उन्होंने जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 159 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। यही नहीं, सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड भी अब खतरे में दिख रहा है। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 15921 रन हैं।