
डब्ल्यूडब्ल्यूई से दूर जाॅन सीना अपनी फिल्म “Ferdinand ” की प्रमोशन के लिए आॅस्ट्रेलिया पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेटर शेन वाॅटसन से खास मुलाकात की आैर क्रिकेट मैदान में कदम रखते हुए खेल के गुर सीखे।
वॉटसन और जॉन सीना के साथ कई बच्चे भी मौदूज थे। सीना ने बाद में बताया कि क्रिकेट का एक गेम खेला गया था लेकिन उन्होंने काफी बुरा खेला। अब सीना अपनी फिल्म के कामकाज में बिजी है।
वॉटसन ने अपने ट्विटर हेंडल पर जॉन सीना की अपने साथ एक फोटो पोस्ट की जिसमें सीना के हाथ में बल्ला दिखाई दे रहा है। वॉटसन अपने इस पोस्ट में लिखा है इस चैंपियन के लिए इस चैंपियन के लिए सबसे बेस्ट बैट।
जॉन सीना को WWE की रिंग में आखिरी बार सर्वाइवर सीरीज में टीम ब्लू की तरफ से लड़ते हुए देखा था। इस दौरान कर्ट एंगल ने सीना को एलिमिनेट किया था। फिलहाल वह रिगं से दूर हैं आैर वह हाॅलीवुड में अपने नाम का कद बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website