
हॉलीवुड एक्टर और रेंस्लिंग स्टार जॉन सीना का उनकी गर्लफ्रैंड निक्की बेला एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे थे। खबरें थी कि ये दोनों मई में शादी रचाने वाले हैं।लेकिन शादी से ठीक 3 हफ्ते पहले इन दोनों का ब्रेकअप हो गया हैं।
इसकी जानकारी जॉन और निक्की ने सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट कर दी। जॉन और निक्की के ज्वाइंट स्टेटमेंट के मुताबिक, “यह फैसला मुश्किल था, लेकिन हमने एक-दूसरे से प्यार करने और सम्मान करने का वादा किया है। हम चाहते हैं कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान करेंगे। ”
बता दें कि इन दोनों ने 2012 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इन्हें अप्रैल को रेस्लमेनिया में एक साथ देखा गया था। लंबी डेेटिंग के बाद इन दोनों ने पिछले अप्रैल में सगाई की थी। जान ने रिंग में निक्की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। कहा जा रहा था कि 5 मई को जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली थी, लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया।
Home / Sports / शादी से ठीक 3 हफ्ते पहले हुआ जॉन सीना और निक्की का ब्रेकअप, सबके सामने किया था प्यार का इजहार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website