
ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू इस समय अपना मालदीव में अपना हनीमून मना रहे हैं। गौतम किचूल ने पहले अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी लेकिन ये नहीं बताया था कि वह कहां पर हैं। वहीं, अब काजल अग्रवाल ने अपनी कई तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वह मालदीव में हैं। ऐक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उस पर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।
7 नवंबर को हनीमून के लिए निकला कपल : काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू 7 नवंबर को अपने हनीमून के लिए निकल गए थे। बताया जा रहा है कि काजल और गौतम मालदीव के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / मालदीव में पति के साथ इंजॉय कर रहीं काजल अग्रवाल, शेयर कीं हनीमून ट्रिप की तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website