
एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ऊपर बनी रही फिल्म इमरजेंसी को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस भी काफी उत्साहित है और वह खुद इसका निर्देशन कर रही हैं। कई लोग कंगना को इंदिरा गांधी के किरदार में देखने को लिए बेहद खुश हैं, वहीं कई पूर्व पीएम को लेकर एक्ट्रेस पर भड़ास निकाल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में कंगना ने इंदिरा गांधी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर एक बड़ा सवाल पूछा है।
कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इंदिरा गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप जानते हैं कि लोग इंदिरा जी की कर्कश आवाज, शर्मीले और अजीब व्यक्तित्व पर खुलकर हंसते थे? उनकी पार्टी में सभी उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे। फिर किस बात ने उन्हें सबसे क्रूर और अत्याचारी बना दिया?
कंगना की इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कईयों का कहना है कि एक मात्र ऐसी प्रधानमंत्री जिनका भारत ही नहीं विश्व लोहा मानता था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका कोटि कोटि धन्यवाद जो आपने अपनी जान जोखिम में डाल कर इतनी महत्वपूर्ण सूचना हमें दी। हम सारी उम्र और हमारी सात पीढ़ियां आपकी आभारी रहेंगी।’
Home / Entertainment / Bollywood / कंगना ने इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल- सभी उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे, फिर किस बात ने उन्हें क्रूर बना दिया?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website