Thursday , February 19 2026 9:13 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बहन करिशमा के घर पहुंची करीना कपूर, कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें

बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बहन करिशमा के घर पहुंची करीना कपूर, कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें


एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरे बच्चे की मां बनने के बाद से सुर्खियों में रहती हैं। जैसे ही उन्हें घर के बाहर कहीं स्पॉट किया जाता है, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल होती है। अब हाल ही में करीना को उनकी बहन करिशमा के घर जाते हुए स्पॉट किया गया, जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान बेबो स्काई ब्लू कलर की गाउन ड्रेस में नजर आ रही हैं। चेहरे पर व्हाइट मास्क और हाई बन उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं।
गाड़ी से निकलते ही करीना मीडिया को देख जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें करीना कपूर ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने लाडले के नाम का खुलासा नहीं किया है।
अपने दूसरे बच्‍चे के नाम की जानकारी देने के लिए सैफ और करीना ने खास तैयारी की है। लेकिन कपल यह नहीं चाहता कि इस बार भी तैमूर का नाम के खुलासे जैसे ही हालात हों।