
बॉलीवुड में नए सितारें अपने अपने जोड़ीदार ढूंढ ही लेते हैं, और जब जोड़ीदार मिल जाए तो उनकी बातें होना आम बात हो जाती है। इस वक्त हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड में कदम रखने वालें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बारें में। हाल ही में करण जौहर के चैट शो पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को लेकर करीना कपूर खान ने भी अपनी राय दी।
बता दें चैट शो के दौरान सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक ने भी माना कि वह भी उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगे। इन्हीं खबरों के बीच करीना कपूर ने कहा- ‘मुझे लगता है कि दोनों की जोड़ी अच्छी जमेगी। दोनों साथ में फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। कार्तिक मॉसी और हैं और सारा क्लासी हैं। मास और क्लास काम कर जाता है।‘
अब करीना के इस बयान के बाद कार्तिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कॉम्पलिंमेंट की तरह है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website