
कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर पहली बार पति पत्नि और वो के रीमेक में साथ आ रहे हैं और वे अपनी केमिस्ट्री से कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। ये ऑन-स्क्रीन कपल लखनऊ में शूटिंग करने वाले हैं और जिसमें शहर के सभी सुरम्य हिस्सों को फिल्माया जाएगा। भूमि, जो इंडस्ट्री के सबसे शानदार कंटेंट चुनने में माहिर हैं, अपनी नयी फ्रेश जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
‘पति पत्नी और वो’ एक क्रैकिंग स्क्रिप्ट है। ये फ्रेश है और मजेदार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कंटेंट बहुत अच्छा है। ऐसा, जिसे आज दर्शक देखना चाहते हैं। कार्तिक बहुत मजाकिया हैं; उनकी पकड़ अच्छी है और कॉमिक टाइमिंग भी बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि स्क्रीन पर उनकी ऊर्जा बहुत ज़्यादा होती है और ये ऐसी बात है जो मुझसे मेल खाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमारा तालमेल अच्छा रहेगा और उनके साथ काम करना मजेदार होगा।’
भूमि ने कहा भूमि एक पावरहाउस परफॉर्मर हैं और यह जोड़ी निश्चित रूप से फिल्म के लिए उत्साह पैदा करती है। यह सच है कि भूमि और कार्तिक कभी भी इवेंट्स या सोशल गैदरिंग में एक साथ नहीं देख गए हैं, ये बात इस जोड़ी के प्रति उत्सुकता को बढ़ाती है। ‘अगर हमारी जोड़ी पर्दे पर कैसी होगी, इसे लेकर उत्सुकता है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है! मुझे आशा है कि हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे और अपनी जोड़ी और भूमिकाओं के साथ भी न्याय करेंगे।
किसी भी एक्टर को अच्छा लगता है जब उससे अपेक्षा रखी जाती क्योंकि वह हमें खुद को और बेहतर बनाने और स्क्रीन पर और बेहतर देने के लिए प्रेरित करता है।” वह कहती हैं। भूमि आज से लखनऊ में कार्तिक के साथ शूटिंग शुरू कर रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website