
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जो भी फिल्में करती हैं उसमें वह अगल किरदार में नजर आती है। कैटरीना इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम कर रही है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इससे पहले कैटरीना ने जफर के साथ ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में की हैं। एक बार फिर से कैटरीना अलग फिल्म में काम करना चाहती है।
दरअसल, कैटरीना हॉरर फिल्मों में काम करना चाहती हैं। कैटरीना से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कौन से जॉनर की फिल्मों में काम नहीं किया है, उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक हॉरर फिल्म में काम नहीं किया है। इस सवाल के जवाब में अली अब्बास जफर ने कहा कि उन्होंने कैटरीना के लिए एक हॉरर फिल्म लिखी है। हालांकि अली अब्बास जफर के मजाकिया लहजे से यही माना जा सकता है कि ऐसी किसी फिल्म को बनाए जाने की प्लानिंग नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website