Monday , February 9 2026 10:56 PM
Home / Sports / केन्या की ब्रिगिड कोसगेई ने तोड़ा महिला मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

केन्या की ब्रिगिड कोसगेई ने तोड़ा महिला मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शिकागो (13 अक्टूबर 2019) – केन्या की ब्रिगिड कोसगेई ने मैराथन रेस का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका के शिकागो शहर में रविवार को हुई बैंक ऑफ अमेरिका शिकागो मैराथन के दौरान महिला वर्ग में कोसगेई ने 2 घंटे 14 मिनट 4 सैकंड का समय लेते हुए ये वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। उन्होंने 16 साल पुराने पाउला रेडक्लिफ का रिकार्ड तोड़ा। जीत के बाद कोसगेई ने दावा किया कि वो दो घंटे 14 मिनट से कम समय में भी पूरा कर सकती है। ये इत्तेफाक ही है कि 12 अक्टूबर को केन्य के एलियुड किपचोगे ने पुरुषों का नया रिकार्ड बनाते हुए 2 घंटे का बैरियर पार कर लिया हालांकि किपचोगे का रिकार्ड अधिकृत नहीं माना जाएगा।

पुरुष वर्ग में केन्या के लॉरेंस चेरोनो ने 2 घंटे 5 मिनट 45 सैकंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया। रेस के आखिरी लम्हों में चेरोनो ने तेज़ स्प्रिंट लगाते हुए फिनिशिंग लाइन पार की। दूसरे स्थान पर इथियोपिया के देबेला रहे जो विजेता चेरोनो से सिर्फ 1 सैकंड पीछे रहे।