
मेड्रिड: जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर 9,080 प्वॉइंट्स के साथ सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए साल खत्म करने में सफल रहीं। एंजेलिक केर्बर इसी साल विश्व वरीयता में भी टॉप कर चुकी हैं। केर्बर से पहले अमेरिका की सेरेना विलियमन्स टॉप पर थी लेकिन केर्बर ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर सरेना को पीछे कर दिया है।
केर्बर सितंबर में ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में भी सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। केर्बर डब्ल्यूटीए की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप वरीयता हासिल करने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले टेनिस इतिहास की महानतम खिलाडिय़ों में शुमार स्टेफी ग्राफ 1987 से 1996 के बीच विश्व वरीयता में शीर्ष पर रहीं।
वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप वरीयता हासिल करने वाली 5 महिला खिलाड़ी
1. एंजेलिक केर्बर (जर्मनी)- 9,080 प्वॉइंट्स
2. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)- 7,050 प्वॉइंट्स
3. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड)- 5,600 प्वॉइंट्स
4. सिमोना हालेप (रोमानिया)- 5,228 प्वॉइंट्स
5. डोमिनिका सिबुल्कोवा (स्लोवाकिया)- 4,875 प्वॉइंट्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website