
ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को बदलने का फैसला करता है, तो इस्लामिक शासन के पास उसका विकल्प मौजूद है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सुप्रीम लीडर की व्यवस्था को एक सिस्टम बताया और कहा कि कुछ भी खत्म नहीं होगा। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अराघची ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी मीडिया में सुप्रीम लीडर की हत्या किए जाने के सुझाव देखे हैं, लेकिन यह एक सिस्टम है। यह अच्छी तरह से बना हुआ सिस्टम है, जो व्यवस्था के अंदर ही मौजूद है। इसलिए कुछ भी नहीं बदलेगा। सभी को तय तरीकों से बदला जाएगा।
अराघची ने कहा- किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं सिस्टम – अराघची ने आगे कहा कि ‘हमारा सिस्टम किसी खास पर निर्भर नहीं है। यह लोगों के समर्थन से है। इसलिए मुझे कुछ भी चिंता नहीं है। यहां तक कि युद्ध के बीच में भी कुछ नहीं बिगड़ा और हम अपना सेल्फ डिफेंस जारी रख पाए।’ ईरानी मंत्री पिछले साल जून में इजरायल के साथ 12 दिनों के लिए युद्ध के बारे में बात कर रहे थे। इसी इंटरव्यू में उन्होंने अयातुल्ला खुमैनी का उदाहरण दिया और बताया कि उनकी मौत के 24 घंटे के भीतर दूसरा सुप्रीम लीडर चुन लिया गया था।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका का जंगी बेड़ा – अराघची की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी ने अपना विशाल जंगी बेड़ा मिडिल ईस्ट के आस-पास तैनात किया है। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम पर डील नहीं करता है तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। मिडिल ईस्ट में भारी सैन्य तैनाती को देखते हुए ईरान पर अमेरिकी हमले की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को अमेरिका और ईरान परमाणु वार्ता के लिए जेनेवा में मिलने वाले हैं।
Home / News / ‘खामेनेई की हत्या से कुछ नहीं बदलेगा’, सुप्रीम लीडर की मौत के बाद क्या होगा, ईरानी विदेश मंत्री ने बताया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website