
मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत के दौरान, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के बीच एक मजेदार बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई। राहुल ने जडेजा को बेन डकेट के खिलाफ एक विशेष रणनीति आजमाने की सलाह दी।
भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी में जबरदस्त शुरुआत की। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान 225 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे बेन डकेट और जैक क्राउली ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान पहले विकेट के लिए भारतीय गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऐसे में मैच के दौरान गेंदबाजों के लिए फील्डरों से अलग-अलग तरह सलाह भी मिल रही थी।
ऐसा ही कुछ केएल राहुल ने रविंद्र जडेजा के साथ किया। दरअसल जब बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्लिप में फील्डिंग कर रहे केएल राहुल जडेजा से यह कहते हैं कि, कभी मारा ही नहीं है सामने तो वही ट्राय कर।’ ऐसे में जडेजा ने उनको जवाब दिया कि, ‘पर ठीक है ना तो क्या फायदा।’ दोनों की ये मजेदार बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई और उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस बातचीत में साफ दिख रहा है कि जडेजा ने केएल राहुल के सलाह को मानने से इंकार कर दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website