
हमारी राशि की तरह शरीर पर पड़े तिल व निशान भी जीवन से जुड़े कई राज बयां करते हैं। वहीं बात तिल की करें तो ये भी हम पर अपना शुभ व अशुभ प्रभाव डालते हैं। वैसे तो ये तिल शरीर पर कहीं बने होते हैं। मगर आज हम आपको हाथों पर पड़े तिल के बारे में बताते हैं…
छोटी उंगली पर बना तिल : हथेली की छोटी उंगली पर बना तिल शुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियां पैसों के मामले में बेहद ही लक्की होती है। इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की परेेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। मगर फिर भी इन्हें जीवन में अन्य समस्याओं से गुजरा पड़ता है।
मध्यमा उंगली पर तिल : हाथ की मध्यमा यानी बीच की उंगली पर बना तिल सुख-संपत्ति व खुशकिस्मत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे तिल वाली लड़कियां जीवन में हर सुख को भोगती है। इन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मध्यमा उंगली के नीचे तिल होना : मध्यमा उंगली के ऊपर बना तिल सुख दिलाता है। वहीं उंगली के नीचे बना तिल जीवन में असफलताओं के मिलने की ओर इशारा करता है। मध्यमा उंगली के नीचे के भाग को शनि पर्वत कहते हैं। ऐसे में इन लड़कियों को जीवन में कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
अनामिका उंगली के नीचे तिल होना : अनामिका यानी रिंग फिंगर पर तिल शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी लड़कियों को सामाजिक, सरकारी व नौकरी संबंधी समस्याएं हो सकती है। माना जाता है कि इसके कारण जीवन में कभी पुलिस और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की परेशानी हो सकती है।
हाथ के चंद्रपर्वत पर तिल : ज्योतिष व समुद्रशास्त्र के अनुसार, हाथ के चंद्रपर्वत पर तिल मानसिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है। इसके कारण जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि ये लड़कियां अक्सर प्यार के मामले में असफल होती है। वहीं कइयों की शादी भी देरी से होती है। इसके अलावा हथेली के इस जगह तिल मां की सेहत के लिए भी अशुभ माना जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website