
फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ लोगों के बीच काफी पॉप्युलर है। इसके 8वें सीजन में अब तक जान्हवी कपूर से लेकर शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान तक आ चुके हैं। अब इस बार काउच पर गुजरे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनत अमान विराजमान होंगी। दोनों कई खुलासे करेंगी। इंडस्ट्री के भी और पर्सनल लाइफ से जुड़े भी। नीतू ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर और बच्चों की बॉन्डिंग को लेकर बात की है। ये इस शो का 12वां एपिसोड होगा, जिसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Rishi Kapoor अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे थे। उन बीते दिनों को याद करते हुए नीतू ने कहा, ‘तो मेरे लिए करण, मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए समय को याद करना पसंद है। इसलिए न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन हमारे पास सबसे अच्छा साल था, मेरे लिए लाइफ का सबसे अच्छा साल था।
Home / Entertainment / Bollywood / कॉफी विद करण 8: नीतू कपूर का खुलासा- ऋषि कभी बच्चों के दोस्त नहीं थे, उन्होंने बहुत कुछ खो दिया!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website