Saturday , March 14 2026 11:47 AM
Home / News / लाहौर आत्मघाती हमले का षडयंत्रकारी गिरफ्तार

लाहौर आत्मघाती हमले का षडयंत्रकारी गिरफ्तार

5
लाहौर : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने दावा किया कि लाहौर के मॉल रोड इलाके में बीते सोमवार को हुए आत्मघाती हमले के साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में 14 लोग मारे गए थे।

शरीफ ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल किया जा रहा है। शाहबाज शरीफ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाजौर कबायली एजेंसी में रहने वाला पाकिस्तानी नागरिक अनवारूल हक अफगान आतंकी को मोटरसाइकिल से लाहौर में लाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाहौर विस्फोट में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *