
इंग्लैंड के डर्बीशायर में एक मकान की दीवार एक खास संदेश की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, यह मैसेज उस पेंटर के द्वारा लिखा गया है, जिसने इस बिल्डिंग को पेंट किया है। पेंटर का आरोप है कि मकान का मालिक पेंट कराने के बाद उसकी मजदूरी नहीं दे रहा है। पैसे की मांग करने पर हमेशा आनाकानी करता है और कोई न कोई बहाना बना देता है।
उसने यह मैसेज मकान मालिक को सबक सिखाने के लिए लिखा है। इस पेंटर का नाम डीन रीव्स है। डीन ने मकान मालिक के नाम को शामिल करते हुए घर की बाहरी दीवार पर लिखा है कि ‘ अगर आप अपना घर पेंट करवाना चाहते हैं तो टेरी (मकान मालिक का नाम) की तरह बिल्कुल न बनें, बिल दें, अब तो तुम जरूर बिल दोगे।’ डीन रीव्स के मुताबिक उसे डर्बीशायर के बोलसोवर की नॉर्थ स्टार क्लब की दीवार को पेंटिंग का काम कुछ दिन पहले मिला था। मकान के मालिक ने पेंटिंग का काम देते हुए 500 पाउंड (यानी 46023 रुपए) देने का वादा किया था।
पेंटिंग के दौरान मकान का मालिक हर बार एक ही बात कहता था कि पैसे तभी मिलेंगे जब काम पूरा करोगे। डीन रीव्स के मुताबिक काम पूरा करने के लिए उसने एक हफ्ते लगातार बिना लंच ब्रेक का काम किया। मगर काम पूरा होते ही वो कोई न कोई और काम देकर बहाना बनाने लगा।हालांकि इस बारे में टेरी का कहना है कि उसे डीन के पैसे रखने का कोई इरादा नहीं था बल्कि मैं एग्रीमेंट के मुताबिक काम पूरा होने पर पैसे देने वाला था। टेरी ने ये भी बताया कि वो डीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करने वाला है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website