Tuesday , March 17 2026 8:27 AM
Home / News / ‘ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कीजिए,’ सऊदी क्राउन प्रिंस MBS की ट्रंप को सलाह, पश्चिम एशिया में और भड़केगी लड़ाई!

‘ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कीजिए,’ सऊदी क्राउन प्रिंस MBS की ट्रंप को सलाह, पश्चिम एशिया में और भड़केगी लड़ाई!


अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुए युद्ध से दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जिस जंग शुरू करते हुए कई दावे किए लेकिन अब वह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। जंग के तीसरे हफ्ते में एंट्री हो गई है और ट्रंप लड़ाई जारी रखने या रोकने के बीच में उलझे हैं। इस बीच सामने आया है कि डोनाल्ड ट्रंप को अपने सहयोगियों खासतौर से सऊदी अरब से जंग जारी रखने की सलाह मिल रही है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ईरान में जंग को लेकर दबाव का सामना कर रहे डोनाल्ड ट्रंप लगातार अरब देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं, जो इस युद्ध से सीधेतौर पर प्रभावित हैं। ईरान ने सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ऐसे में ट्रंप ने इन देशों की राय लगातार ली है। खासतौर से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से डोनाल्ड ट्रंप की बात हो रही है, जिनसे उनको कथित तौर पर युद्ध के लिए समर्थन मिल रहा है।
सऊदी चहता है ईरान पर कड़ा हमला – रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर भीषण हमले करते रहने की सलाह मिल रही है। सऊदी अरब की ईरान से तनातनी छुपी नहीं है। ऐसे में न्यूयॉर्क टाइम्स की यह रिपोर्ट ईरान युद्ध में आग में घी डालने का काम कर सकती है। इससे पहले सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला (जिनका 2015 में निधन हो गया था) ने वॉशिंगटन को ‘सांप का सिर काट दो’ की सलाह दी थी।