Friday , March 13 2026 9:40 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी को अयोध्या में नहीं मिल रहा होटल रूम, कहा- श्रीराम ने बुलाया, हो जाएगी व्यवस्था

‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी को अयोध्या में नहीं मिल रहा होटल रूम, कहा- श्रीराम ने बुलाया, हो जाएगी व्यवस्था


90’s का सबसे चर्चित टीवी शो ‘रामायण’ आज वर्षों के बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है। इसके स्टार्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को अयोध्या पहुंचे। अरुण गोविल ने शो में भगवान राम की भूमिका निभाई है, जबकि दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। सेलेब्स 17 जनवरी को अयोध्या पहुंचे और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की। उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को होगा।