Monday , February 9 2026 2:54 AM
Home / Sports / भारतीय खिलाडिय़ों को धराशायी कर लियोन ने रचा बड़ा इतिहास

भारतीय खिलाडिय़ों को धराशायी कर लियोन ने रचा बड़ा इतिहास


बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के साथ खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन बड़ा इतिहास रच दिया। लायन भारत के खिलाफ भारत में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोडऩे वाले लायन ने रिद्धिमान साहा (1) को कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच पकड़वाकर यह इतिहास रचा। साहा का शिकार टेस्ट के भारत के खिलाफ लायन का 54वां विकेट है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर ने भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिन्होंने साल 1996 में कोलकाता में 64 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। वे अब भारत के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 30.62 की औसत से 58 विकेट ले चुके हैं।

लियोन की एक और उपलब्धि
नाथन लियोन पहले ऐसे विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत की धरती पर किसी टेस्ट मैच के पहले ही दिन 8 विकेट निकाले, इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एंडी रॉबट्र्स के नाम था. रॉबट्र्स ने 1975 में तत्कालीन मद्रास (चेन्नई) में 64 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे