
सोशल मीडिया पर बिजली गिरने की एक हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के सिर के ऊपर बिजली गिरी और वह बाल-बाल बच गया। बिजली छाते को छूती हुई निकल गई। यह अद्भुत घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बिजली की चमक को साफ देखा जा सकता है। घटना अमेरिका के साउथ कैरोलिना में शुक्रवार को हुई।
स्कूल में काउंसलर रोमुलुस मैकनील बारिश के दौरान छाता लेकर जा रहे थे कि इसी दौरान बिजली गिरी। उन्होंने फेसबुक पर इसके बारे में जानकारी दी। बिजली गिरने के दौरान उनके हाथ से छाता नीचे गिर गया। झटका खाने के बाद उन्होंने दोबारा छाता उठा लिया। घटना सर्विलांस कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
सोशल मीडिया पर कमेन्ट करते हुए कई यूजर ने शख्स की क्षमता की तारीफ की है और उन्हें सुपर पावर वाला व्यक्ति बताया है। हालांकि, रोमुलुस मैकनील ने बताया कि घटना के दौरान वे डर गए थे। उन्होंने बताया कि काफी जोर का झटका महसूस हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website