Wednesday , March 4 2026 4:32 AM
Home / Sports / लियोनल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, कतर में खेलेंगे आखिरी फीफा वर्ल्ड कप

लियोनल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, कतर में खेलेंगे आखिरी फीफा वर्ल्ड कप


दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इस साल कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के बाद इस खेल से संन्यास ले लेंगे। 35 साल के अर्जेंटीना के मेसी का यह पांचवा फीफा वर्ल्ड कप होगा। मेसी ने इसकी घोषणा सेबास्टियन विग्नोलो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की है और बताया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेसी ने इंटरव्यू में कहा, मैंने पहले ही फैसला ले लिया है और टीम को इसकी जानकारी भी दे गी है। यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा।’
मेसी अर्जेंटीना के लिए अब तक कुल चार विश्व कप खेल चुके हैं। मेसी ने अपने नेशनल टीम के लिए साल 2005 में डेब्यू किया था और अब तक वह कुल 164 इंटरनेशनल मैचों में 90 गोल दाग चुके हैं। अर्जेंटीना की सीनियर टीम के लिए 2005 में डेब्यू किया था और अब तक 164 मैचों में 90 गोल कर चुके हैं।