
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने जैसा है। अचानक दोपहर में खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहेऋ एक्टर ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुशांत के निधन की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी वो हैरान रह गया कुछ ऐसा ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ भी हुआ।
सुशांत के निधन की खबर के बाद जब एक चैनल ने रिएक्शन के लिए अंकिता लोखंडे से संपर्क किया और उन्हें सुशांत के सुसाइड के बारे में बताया तो वो हैरान रह गईं। उन्होंने बस इतना ही कहा-‘क्या’, इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया।अचानक आई इस खबर पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे के साथ काम किया था। दोनों सीरियरल में लीड रोल में थे। इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था हालांकि जब सुशांत ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया तो दोनों के अलग होने की खबरें आ गई थीं।
आखिरी रात घर पर साथ थे कुछ दोस्त
कहा ये भी जा रहा है कि सुशांत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। खबरें हैं कि सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website