
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए नेपियर के मैक्लीन पार्क पर आज आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही। न्यूजीलैंड ने 19 ओवर पर अपने चार विकट गवा दिए हैं। न्यूजीलैंड की पारी मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो ने शुरू की। दूसरे ओवर में ही भीरत के हाथ कामयाबी लगी।
शमी ने अपनी गेंद पर मार्टिन गप्टिल (5) को बोल्ड कर दिया। वहीं चौथे ओवर में शमी ने मॉलिन मुनरो (8) को भी लौटा दिया। वहीं 14वें ओवर पर युजवेंद्र चहल ने अपनी ही गेंद पर कैच कर रोस टेलर को पवेलियन लौटा दिया और न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका दे दिया। रोस टेलर 24 रन पर आउट हुए। न्यूजीलैंड को चौथा झटका टॉम लाथम के रूप में लगा।
चार नंबर की पहेली हल होगी
भारतीय टीम लंबे समय से चौथे नंबर के लिए स्टीक बल्लेबाज ढूंढ रही है। हालांकि बीच में अंबाती रायुडू ने इस जगह को भरने की कोशिश की लेकिन वह भी पिछले कुछ वनडे से फार्म में दिखाई नहीं दे रहे। टीम में उनका फिर यह जगह पाना मुश्किल लग रहा है। धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन कोहली मैच हालात के अनुरूप उनका इस्तेमाल करेंगे। नेपियर में मैच बड़े स्कोर वाला होगा जिसे देखते हुए दिनेश काॢतक या केदार जाधव को ऊपर भेजा जा सकता है।
भुवनेश्वर और शमी की भी होगी परीक्षा
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज या खलील अहमद से अधिक सहयोगी की उम्मीद होगी। न्यूजीलैंड का शीर्षक्रम मजबूत लग रहा है जिसके पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक केन विलियमसन और रोस टेलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। टेलर का पिछले साल कोहली के बाद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत (92) रहा है ।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश काॢतक, विजय शंकर, शुभमान गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा ।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टाम लाथम, माॢटन गुप्टिल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, डग ब्रासवेल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, ईश सोढी, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी।
मैच का समय : सुबह 7.30 से।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website