Monday , February 9 2026 12:53 PM
Home / Sports / LIVE: जडेजा के सिक्सर से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 पर सिमटी

LIVE: जडेजा के सिक्सर से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 पर सिमटी


बेंगलुरू। रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी (6 विकेट) से भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 276 पर समेटा। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए थे, इसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 87 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन सुबह 237/6 से आगे खेलना शुरू किया। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आ रहे थे और मैथ्यू वेड और मिचेल स्टार्क उनका सिरदर्द बढ़ा रहे थे। अश्विन की गेंद पर अंपायर ने मिचेल स्टार्क को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट करार दिया, लेकिन स्टार्क ने रिव्यू लिया जिस पर वे नाबाद करार दिए गए। इसी अोवर में अश्विन ने स्टार्क को जडेजा के हाथों झिलवाया। स्टार्क ने 28 रन बनाए और वेड के साथ 49 रनों की भागीदारी की।

इसके बाद जडेजा ने लगातार दो गेंदों पर मैथ्यू वेड और नाथन लियोन को चलता किया। मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। जडेजा ने अगली गेंद पर लियोन (0) को एलबीडब्ल्यू करते हुए पारी में पांचवां विकेट लिया। जडेजा ने इसके बाद जोस हेजलवुड (1) को लांग ऑन पर राहुल के हाथों झिलवाया और कंगाारू पारी 276 पर सिमट गई। जडेजा ने 63 रनों पर 6 विकेट लिए। अश्विन को 2 विकेट मिले। यह अश्विन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।