
वॉशिंगटन: अमरीका में एक 13 वर्षीय लड़के को बंदूक से खिलवाड़ करना उस समय मंहगा पड़ गया जब उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल जार्जिया के किशोर मलाची हेमफील के साथ यह घटना पिछले सोमवार को हुई। किशोर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने दोस्तों को बंदूक दिखा रहा था। इसी दौरान गोली चल गई,जिससे उसकी मौत हो गई।
उसके दोस्तों ने उसकी मौत को लाइव देखा। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और बहन उसके रूम में पहुंचीं जहां वह जमीन पर गिरा तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मां ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा था।किशोर की मां के अनुसार उनके बेटे को संभवत: किसी ने बंदूक में क्लिप लगाने को कहा था। मित्र को गोली लगते देख सभी भागकर उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website