
कहते हैं कि मोहब्बत होती है अंधी, प्यार में कुछ ना दिखने वाली बातें वर्षों से कही जा रही हैं। एक डच महिला जिसका नाम कैली जैकब है, उसने एक कैदी से शादी करने का निर्णय लिया है। इस कैदी का नाम जेम्स डेंटल है और वो अभी 20 वर्षों की सजा काट रहा है। वो यूएस के ओरेगन के कारवास में कैद है।
2032 तक होगी सजा पूरी : जेम्स की सजा 2032 तक पूरी होगी। लेकिन कैली इस बात को जानती हैं और बावजूद इसके वो उससे शादी करना चाहती हैं। यहां तक कि कैली जेम्स से कभी मिली भी नहीं हैं।
दो वर्ष पहले शुरू हुई थी ये कहानी : न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक, यह प्रेम कहानी दो वर्ष पहले शुरू हुई थी। जब कैली जैकब एक कंपनी में इटर्न कर रही थी। वो एक WRITEAPRISONER.COM के लिए काम करती थी। इसमें वो ये जानने का काम कर रही थी कि एक कैदी कैसा फील करता है।
ई-मेल के जरिए बढ़ी नजदीकियां : धीरे-धीरे जेम्स और कैली के बीच ई-मेल, कॉल्स और लेटर्स के जरिए नजदीकियां बढ़ने लगी। पता भी नहीं चला कि कब वो रिलेशनशीप में चले गए। कैली ने इस बात को माना कि वो पहले जेम्स के प्रति अपनी भावनाओं को बाहर नहीं निकाल रही थी। वो नहीं चाहती थी कि उनका रिलेशन इस ओर बढ़े।
वीडियो कॉल में किया प्रपोज : लेकिन जल्द ही जेम्स ने उन्हें प्रपोज कर दिया। उसने जेल से ही वीडियो कॉल से उन्हें प्रपोज किया। कैली ने हां कह दी। इस साल अक्टूबर में दोनों शादी भी करने जा रहे हैं। कैली ने बताया कि जेम्स ने उसके लिए जेल में ही एक रिंग बनाई थी। बाद में उसने अपने दोस्त से एक असली की रिंग उसे गिफ्ट भिजवाई। दोनों की शादी जेल में ही होगी।
पहले नहीं माने थे पेरेंट्स : जैसे ही कैली के माता-पिता को पता चला कि उनका होने वाला दामाद जेल में है और 2032 तक जेल में ही रहेगा। तो वो शॉक्ड हो गए। लेकिन जब कैली ने उनकी बात जेम्स से फोन पर एक बार करवाई तो उन्होंने शादी के लिए हां कह दी।
10 वर्षों तक रहेंगे एक दूसरे से अलग-अलग : यहां तक कि शादी करने के बाद भी ये दोनों 10 वर्षों से ज्यादा तक एक दूसरे से अलग-अलग ही रहने वाले हैं। 2032 में जेम्स की रिहाई होगी। साल 2012 में उन्होंने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Home / Off- Beat / लव स्टोरी: जिससे कभी नहीं मिली उस कैदी से शादी करने जा रही है महिला, ऐसे हुआ प्यार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website