
सोशल मडिया पर एक लेडीज गाउन वायरल हो रहा है. दिखने में तो ये एक खूबसूरत दुल्हन लगती है लेकिन असल में ये केक है. जिसमें हीरे मोती जड़कर बनाया गया है. केक को बिलकुल स्टेच्यू की तरह बनाया गया है. ड्रेसअप भी केक के मटैरियल का ही है. thesun की खबर के मुताबिक, इसकी कीमत भी करोड़ों में है. 6 फीट के इस केक की कीमत 7 लाख यूरो (5 करोड़ से ज्यादा) बताई जा रही है. इसे अब तक का सबसे महंगा केक माना जा रहा है. ये केक दुबई में होने वाले वेडिंग शो के लिए बनाया गया है. इस केक को तैयार किया है ब्रिटिश फेमस डिजाइनर डेबी विनगम ने.
इन चीजों से बनाया गया केक
* हजार अंडे
* 5 हजार हेंड कट फूल
* 20 किलो चॉकलेट
* मोती
* हीरे
इस केक को बनाने में 10 दिन का समय लगा. डेबी केक बनाने के लिए दिन में 12 घंटे काम करती हैं. उन्हें दुनिया की सबसे महंगी डिजाइनर माना जाता है. उनके केक को देखने के लिए दूसरे देशों से लोग आते हैं. अब डेबी ने 6 फीट लंबा केक बनाया है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website