
आपने अकेले छोले तो बनाकर तो बहुत बार खाएं होगें लेकिन इस बार अगर आप बच्चों और बड़ो को हेल्दी खाना खिलाना चाहते हैं जिसमें आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो तो उन्हें छोले साग बना कर खिलाएं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
तेल- 2 टेबलस्पून
प्याज- 100 ग्राम
लहसुन का पेस्ट- 1 टीस्पून
टमाटर प्यूरी- 200 ग्राम
हल्दी- 1/2 टीस्पून
जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
गर्म मसाला- 1 टीस्पून
लाल मिर्च- 1 टीस्पून
हरे मटर- 450 ग्राम
पालक- 400 ग्राम
काबुली चने (उबले हुए)- 440 ग्राम
पानी- 220 मि.ली.
नमक- 1 टीस्पून
विधि
1. कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें 100 ग्राम प्याज अच्छी तरह से पकाएं।
2. अब 1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
3. फिर 200 ग्राम टमाटर प्यूरी डाल कर 5 से 7 मिनट तक पकने दें और बाद में 1/2 टीस्पून हल्दी मिक्स करें।
4. अब इसमें 1 टीस्पून जीरा पाउडर, 1 टीस्पून गर्म मसाला, 1 टीस्पून लाल मिर्च अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसके बाद 450 ग्राम हरे मटर मिलाएं और मैशर के साथ मैश करें।
6. फिर 400 ग्राम पालक, 440 ग्राम उबले हुए काबुली चने, 220 मि.ली. पानी और 1 टीस्पून नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
7. अब इसे ढक्कर 25 से 30 मिनट तक पकाएं।
8. छोले साग बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म रोटी के साथ परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website