
रसमलाई तो भारतीयों की मनपसंद मिठाई में से एक है। ये बंगाल की खास मिठाई है। लोग इसे खास खुशी के मौके पर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इसे विकेंड में घर पर बनाकर फैमिली को खुश कर सकते हैं। वैसे तो इसे बनाने में बेहद समय लग जाता है। मगर आज हम आपको खास ब्रेड से सिर्फ 15 मिनट में रसमलाई बनानी सिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…
सामग्री-
ब्राउन ब्रेड- 4 स्लाइस
मुख्य पकवान के लिए-
फुल क्रीम मिल्क- 4 बड़े चम्मच
स्किम्ड मिल्क पाउडर- 2 छोटे चम्मच
गाढ़ा दूध- 3/4 कप
केसर- 7-8 धागे
हरी इलायची- जरूरत अनुसार
बादाम- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
पिस्ता- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि-
1. सबसे पहले कटर से ब्रेड को गोल काट लें।
2. पैन में दूध को लगातार चम्मच से चलाते हुए उबालें।
3. दूध का एक तिहाई हिस्सा होने पर मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं।
4. इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
5. अब इसमें फुल क्रीम मिल्क डालकर मिलाएं।
6. अब मिश्रण में केसर, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर मिलाएं।
7. पूरे मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक तेज आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
8. अब ब्रेड को सर्विंग प्लेट में रखकर तैयार मिश्रण को ऊपर से डालें।
9. आपकी ब्रेड रसमलाई बन कर तैयार है। इसे गर्मा-गर्मा या ठंडा करके सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website