
बच्चों और घर के सभी सदस्यों को हेल्दी ब्रेकफास्ट करवाना बहुत जरूरी होता है। टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने से शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप इस बार बच्चों को कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाकर खिलाना चाहते हैं तो कैलिफोर्निया बेनेडिक्ट बना सकते हैं। ये बनाने में भी आसान है।
सामग्री:-
अंडे- 2
ब्रोश लोफा(Brioche loaf) – 2 मोटी स्लाइस
एवोकैडो पेस्ट – 1 टेबलस्पून
शिमला मिर्च – 50 ग्राम
जायफल पाउडर – एक चुटकी
फायलो पेस्ट्री शीट – 1
मौसमी फल – 100 ग्राम
सॉस
कैलीफोर्नियन ब्रेकफास्ट बेनिडिक्ट की विधि :-
1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें।
2. एक बर्तन में पानी उबालें और अंड़ों को तोड़कर उन्हें पोच होने दें।
3. 2 मोटी स्लाइस ब्रोश ब्रेड पर 50 ग्राम शिमला मिर्च,1 टमाटर और एक चुटकी जायफल पाउडर छिड़क दें।
4. अब ब्रोश ब्रेड के टॉप पर एवोकाडो पेस्ट और पोच किए हुए अंडे रखें।
5. जरूरत के अनुसार सॉस डालकर सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website