Monday , April 6 2026 4:48 PM
Home / Food / दही ग्रेवी के साथ बनाएं फूलगोभी की सब्जी

दही ग्रेवी के साथ बनाएं फूलगोभी की सब्जी


फूलगोभी हर घर में बनाई जाने वाली सब्जी है। ज्यादातर लोग फ्राई करके या फिर छौंक लगा कर सूखी सब्जी बनाते हैं। अगर आप इसके स्वाद को अलग ट्वीस्ट देना चाहते हैं तो आप इसे दही ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं इसलिए आज हम आपको दही ग्रेवी फूलगोभी बनाने का तरीका बताएंगे।

सामग्री
गर्म पानी- 1 लीटर
नमक- 1 टीस्पून
फूलगोभी- 410 ग्राम
तेल- 50 मि.ली.
जीरा- 1/2 टीस्पून
मेथी के बीज- 1/4 टीस्पून
सरसों के बीज- 1/4 टीस्पून
हींग- 1/8 टीस्पून
हरी मिर्च- 1 टीस्पून
अदरक- 1 टेबलस्पून
हल्दी- 1/4 टीस्पून
बेसन- 2 टेबलस्पून
दही- 120 ग्राम
पानी- 440 मि.ली.
लाल मिर्च- 1/4 टीस्पून
चीनी- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
गर्म मसाला- 1/4 टीस्पून
धनिया- गार्निश के लिए

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 1 लीटर गर्म पानी लेकर उसमें 1 टीस्पून नमक, 410 ग्राम फूलगोभी डाल कर 30 मिनट तक भिगो कर एक तरफ रख दें।
2. पैन में 50 मि.ली. तेल गर्म करके इसमें 1/2 टीस्पून जीरा, 1/4 टीस्पून मेथी के बीज, 1/4 टीस्पून सरसों के बीज, 1/8 टीस्पून हींग, 1 टीस्पून हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून अदरक डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
3. अब इसमें 1/4 टीस्पून हल्दी डाल कर हिलाएं और फिर इसमें 2 टेबलस्पून बेसन अच्छी तरह से मिक्स करके 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
4. फिर इसमें 120 ग्राम दही अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसके बाद इसमें भिगो कर रखी हुई गोभी मिक्स करें और फिर इसमें 440 मि.ली. पानी, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
6. अब इसे ढक्कन के साथ कवर करके 15 से 20 मिनट तक पकने के लिए रख दें।
7. फिर इसमें 1/4 टीस्पून गर्म मसाला मिला कर 5 मिनट के लिए पकाएं।
8. फूलगोभी की सब्जी बन कर तैयार है। अब इसे धनिए के साथ गार्निश करके सर्व करें।