
जीवन में खुशहाली व धन की हर कोई कामना करता है। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी फल नहीं मिल पाता है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष व कुंडली में ग्रह कमजोर हो सकते हैं। इसके कारण धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही किसी को दिया हुआ पैसा वापिस पाने में मुश्किल आती है। मगर आप ज्योतिष व वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करके लाभ पा सकते हैं।
देवी लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा : शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का अतिप्रिय होता है। ऐसे में इस दिन विधि विधान मां लक्ष्मी की पूजा करें। उनकी मूर्ति के आगे देसी घी या तिल तेल का दीपक जलाएं। फिर मां को हल्दी व कुमकुम गुलाब के फूल चढ़ाएं। धूपबत्ती करके आरती गाएं व उतारे। साथ ही दूध व गुड़े से तैयार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर बांटें। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आएगी। धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
धन प्राप्ति के वास्तु उपाय : वास्तु में उत्तरी दिशा भगवान कुबेर की कहलाती है। ऐसे में यहां पर तिजोरी व अलमारी रखें। साथ ही कुबेर यंत्र, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति रखें। इससे रुका हुआ पैसा वापस मिलने के साथ घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।
धन प्राप्ति के फेंगशुई उपाय : फेंगशुई में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन की दिशा कहलाती है। ऐसे में यहां पर हमेशा साफ-सफाई रखें। साथ ही इस दिशा को हरे-भरे पौधे से सजाएं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर फंसा हुआ धन वापस पाने में आासनी होगी।
गुरु ग्रह मजबूत करने का उपाय : कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने से धन संबंधी समस्याएं होती है। इसके लिए ‘देवानां च ऋषिणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। ह्रीं गुरवे नमः। बृं बृहस्पतये नमः।’ मंत्र का जाप करें।
शुक्र ग्रह मजबूत करने का उपाय : कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में इसे मजबूत करने के लिए ‘हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम। सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम।। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः। ह्रीं शुक्राय नमः। शुं शुक्राय नमः।’ मंत्र का जाप करें।
इन उपायों से मिलेगा लाभ
– घर में कलह होने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है। ऐसे में घर का माहौल हमेशा खुशनुमा रखें।
– घर की महिलाओं का अपमान ना करें।
– कभी भी किसी का झूठा ना खाएं। इससे घर में दरिद्रता आती है।
– रविवार को छोड़कर बाकी के दिन तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं। साथ ही रोजाना शाम तुलसी के आगे देसी घी या तेल का दीपक जलाकर प्रार्थना करें।
– देवी लक्ष्मी हमेशा साफ जगह पर वास करती है। ऐसे में घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
– कार्यस्थल में व्यापार वृद्धि यंत्र स्थापित करें।
– अपनी कमाई से कुछ हिस्सा दान जरूर करें।
– इसके साथ ही अगर पितृ दोष है तो इसका उपाय करें।
– सच्चे मन से श्रीसूक्त का पाठ करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website