
गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना सभी पसंद करते हैं। इस बार मार्किट की नहीं घर की बनी आम की आइसक्रीम बना कर खाएं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनानी भी काफी आसान है। इसे खाकर बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं आम की आइसक्रीम बनाने की विधि।
सामग्री
भारी क्रीम – 500 ग्राम
पाउडर चीनी – 100 ग्राम
आम का गूदा – 240 ग्राम
विधि
-सबसे पहले एक कटोरे में 500 ग्राम भारी क्रीम, 100 ग्राम पाउडर चीनी डाले और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
-अब, 240 ग्राम आम के गुदे को डालें और इसे फिर से अच्छे से मिक्स करें।
-फिर इस मिश्रण को कंटेनर में डाल कर रातभर फ्रिज में रखें।
-आम की आइसक्रीम बन कर तैयार है, इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website