
आपने बाजार के बने फ्राई किए समोसे तो बहुत खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बिना फ्राई किए समोसे बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बहुत टेस्टी बनाने में भी काफी आसान है। आइए जानते है स्वीट पोटैटो समोसा बनाने की विधि।
सामग्री
जैतून का तेल- 1 1/2 टेबलस्पून
अदरक- 1 टीस्पून
लहसुन- 1 टीस्पून
प्याज- 95 ग्राम
हल्दी- 1/2 टीस्पून
करी पाउडर- 1 टीस्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून
दालचीनी पाउडर- 1/4 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
आलू (कद्दूकस किया हुआ)- 350 ग्राम
हरी मिर्च- 1/2 टेबलस्पून
हरा मटर- 90 ग्राम
पानी- 80 मि.ली.
नींबू का रस- 2 टीस्पून
धनिया- 2 टेबलस्पून
काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
स्प्रिंग रोल शीट्स
पानी
तेल- ब्रश करने के लिए
जीरा- स्वाद के लिए
विधि
1. पैन में 1 1/2 टेबलस्पून जैतून का तेल गर्म करके उसमें 1 टीस्पून अदरक, 1 टीस्पून लहसुन डाल कर 2-3 मिनट तक भूनें।
2. अब 95 ग्राम प्याज डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
3. फिर 1/2 टीस्पून हल्दी डाल कर हिलाएं और फिर 1 टीस्पून करी पाउडर, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर, 1 टीस्पून नमक अच्छे से मिलाएं।4. इसके बाद 350 ग्राम आलू मिक्स करके बाद में 1/2 टेबलस्पून हरी मिर्च, 90 ग्राम हरा मटर, 80 मि.ली. पानी मिलाएं और ढक्कर 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
5. अब 2 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून धनियां, 1/4 टीस्पून काली मिर्च मिला लें और सेंक से हटा कर बाऊल में निकालें।
6. अब स्प्रिंग रोल शीट लें और उसके ऊपर आलू का मिश्रण डालें। फिर इसके किनारों पर पानी लगा कर इसे बंद करें और त्रिकोण आकार में फोल्ड करें।
7. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और इस पर ब्रश के साथ तेल लगा कर जीरा छिड़कें।
8. इसके बाद इसे ओवन में 350°F/180°C पर 15 से 20 मिनट तक सुनहरी भूरे रंग के होने तक बेक करें।
9. स्वीट पोटैटो समोसा बन कर तैयार है। केचप सॉस के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website