
अगर अापका कुछ स्पाइसी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है, ताे अाप मीटलैस मीटबॉल्स ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
तेल – 2 बड़े चम्मच
मशरूम – 450 ग्राम
नमक – 1 छाेटा चम्मच
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
प्याज – 135 ग्राम
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
अाेट्स – 55 ग्राम
पर्मिगियानाे चीज़ – 60 ग्राम
ब्रैड क्रम्ब्स – 55 ग्राम
धनिया – 20 ग्राम
अंडे – 2
नमक – 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च – 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 छाेटा चम्मच
ड्राई अाेर्गेनाे – 1/4 छाेटा चम्मच
पास्ता सॉस – 775 ग्राम
धनिया – गार्निशिंग के लिए
विधिः-
1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 450 ग्राम मशरूम, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि मशरूम से निकला पानी अच्छे से सूख न जाए।
2. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर मिक्स करें और मशरूम के सुनहरा भूरा हाेने तक इसे पकाएं।
3. फिर 135 ग्राम प्याज डालकर भूनें। बाद में इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन और 55 ग्राम अाेट्स डालकर फ्राई करें।
4. इस मिश्रण को एक कटोरी में डालकर इसमें 60 ग्राम पर्मिगियानाे चीज़, 55 ग्राम ब्रैड क्रम्ब्स, 20 ग्राम धनिया, 2 अंडे, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच काली मिर्च, 1/4 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 1/4 छाेटा चम्मच ड्राई अाेर्गेनाे डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इस मिश्रण काे रातभर के लिए रैफ्रिजरेटर में रख दें। बाद में इसे निकाल कर इसकी छाेटी-छाेटी बॉल्स बनाएं और बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन काे 430 डिग्री फारनेहाइट/220 डिग्री सेल्सियस प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे काे इसमें रखकर 10-12 मिनट तक बेक करें।
7. मध्यम अांच पर एक कड़ाही में 775 ग्राम पास्ता सॉस डालकर अच्छे से हिलाएं। 8. फिर मीटबॉल्स काे इसमें डालकर तब तक पकाएं, जब तक सॉस इसमें अच्छे से लग न जाए।
9. मीटबॉल्स काे करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक पकाएं। इसके बाद इसे धनिये के साथ गार्निश करें।
10. अापके मीटलैस मीटबॉल्स तैयार हैं। इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website