
छुट्टी के दिन अकसर कुछ न कुछ स्पैशल खाने का मन करता है। अगर अापका भी एेसा ही कुछ मन है, ताे अाप स्प्राउट ढोकला ट्राई कर सकते हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
स्प्राउट मूंग बीन्स – 135 ग्राम
पालक – 45 ग्राम
हरी मिर्च – 3
पानी – 90 मिलीलीटर(विभाजित)
नमक – 1 छाेटा चम्मच
बेसन – 2 बड़े चम्मच
फ्रूट सॉल्ट – 1 छाेटा चम्मच
पानी – 2 छाेटे चम्मच
तेल – लगाने के लिए
तेल – 1 बड़ा चम्मच
तिल के बीज – 1 छाेटा चम्मच
हींग – 1/2 छाेटा चम्मच
करी पत्ता – 3-4
हरी मिर्च – 1 छाेटा चम्मच
विधिः-
1. एक ब्लेंडर में 135 ग्राम स्प्राउट मूंग बीन्स, 45 ग्राम पालक, 3 हरी मिर्च, 60 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें और इसकी स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें।
2. इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर इसमें 1 छाेटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच बेसन और 30 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. फिर इसमें 1 छाेटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट और 2 छाेटे चम्मच पानी डालकर मिक्स करें।
4. अब स्टीमर डिश पर तेल लगाएं और तैयार मिश्रण काे इसमें डाल दें।
5. इसके बाद स्टीमर डिश काे स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें या जब तक यह अच्छे से पक न जाए।
6. मध्यम अांच पर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 1 छाेटा चम्मच तिल के बीज, 1/2 छाेटा चम्मच हींग, 3-4 करी पत्ता, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
7. इस मिश्रण काे ढोकले पर डालकर ठंडा हाेने दें। फिर इसे मनचाही शेप में काट लें।
8. अापका स्प्राउट ढोकला तैयार है। इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website