
अकसर हम चाय या दूध के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं, लेकिन अब बाजार से बिस्कुट लाने की बजाय अाप इसे घर पर भी बना सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
घी – 120 ग्राम
चीनी पाऊडर – 180 ग्राम
बेकिंग पाऊडर – छाेटा डेढ़ चम्मच
गेहूं का आटा – 300 ग्राम
दूध – 120 मिलीलीटर
विधिः-
1. एक बाउल में 120 ग्राम घी और 180 ग्राम चीनी पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर इसमें छाेटा डेढ़ चम्मच बेकिंग पाऊडर, 300 ग्राम गेहूं का आटा और 120 मिलीलीटर दूध मिलाकर नर्म आटे की तरह गूंथ लें।
3. एक बिस्कुट मेकर लें और इसके अंदर आटे काे रखकर ढक्कन को कस लें।
4. अब बेकिंग ट्रे पर पार्चमेंट पेपर रखें और बिस्कुट मेकर को दबाकर अाटे काे बिस्कुट का आकार दें।
5. पार्चमेंट पेपर पर इन बिस्कुटाें काे 1 इंच के गेप में रखें।
6. अाेवन काे 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे काे इसमें रखकर 20 से 25 मिनट बेक करें।
7. अापके अाटा बिस्कुट तैयार हैं। चाय के साथ इनका अानंद लें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website