
शाम के समय चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का मन करता है। एेसे में अगर स्नैक्स में कुछ क्रिस्पी हो तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। ताे क्याें न अाप वेज सोया कबाब ट्राई किया जाए। यह बनाने में भी अासान हैं और बच्चों को भी काफी पसंद आएंगे। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं टेस्टी-टेस्टी वेज सोया कबाब।
वेज सोया कबाब
2-3 लाेगाें के लिए
सामग्री:-
सोया ग्रैन्यूल्स – 80 ग्राम
पानी
उबले आलू – 350 ग्राम
उबले हुए हरे मटर – 200 ग्राम
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
अदरक – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1 चम्मच
साबुत धनिया – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
धनिया – 3 बड़ा चमचा
ब्रेड क्रम्ब्स – 80 ग्राम
तेल
विधिः-
1) 80 ग्राम सोया ग्रैन्यूल्स को 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें, ताकि ये नर्म हाे जाए। फिर इसे हल्का दबाकर सारा पानी निकाल दें।
2) एक बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स को छोड़कर बाकी सभी सामग्रियां मिक्स करें।
3) अब 80 ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स को भी इस मिश्रण में डालकर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
4) फिर थाेड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर कबाब की शेप बनाएं। अब इसमें स्टिक डालें और सभी तरफ से अच्छे से दबाएं। इसी तरह सारे कबाब बना लें।
5) इसके बाद सभी कबाब पर तेल लगाएं।
6) एक पैन में तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें कबाब रख दें। धीमी अांच पर कबाब को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं। इसी तरह सारे कबाब तैयार कर लें।
7) अापके वेज सोया कबाब तैयार हैं, इसे कैचअप के साथ गर्म-गर्म परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website