
अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन है तो आप घर पर शेजवान चिकन बनाकर खा सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ यह काफी हेल्दी भी होता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं शेजवान चिकन की रेसिपी।
सामग्री:
बोनलेस चिकन- 500 ग्राम
नमक- 1/2 टीस्पून
सफेद मिर्च-1/2 टीस्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
सोया सॉस- 1 टीस्पून
कॉर्नस्टार्च- 2 टेबलस्पून
अंडा- 1
तेल- तलने के लिए
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 2 टीस्पून
अदरक-2 टीस्पून
हरी मिर्च- 3
प्याज- 45 ग्राम
सफेद प्याज- 30 ग्राम
हरा प्याज-2 टेबलस्पून
सॉस- 1 टेबलस्पून
शेजवान सॉस- 2 टेबलस्पून
सोया सॉस- 1 टीस्पून
सिरका-1 टीस्पून
चीनी- 1/2 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
पानी- 150 मिली
कॉर्नस्टार्च- 1 टेबलस्पून
पानी-1 1/2 टेबलस्पून
स्प्रिंग प्याज- गार्निश के लिए
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक छोटे साइज के बाउल में 500 ग्राम बोनलेस चिकन, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून सफेद मिर्च, 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून सोया सॉस, 2 टेबलस्पून कॉर्नस्टार्च, 1 अंडा डालें और अच्छे से सभी सामग्री को मिक्स करें।
2. 30 मिनट तक मैरीनेट करें।
3. एक पैन को गैस पर गर्म करें और इसमें मैरीनेट चिकन को तब तक पकाएं जब तक ये ब्राउन ना हो जाए।
4. इसे गैस से उतार दें और एक तरफ रख दें।
5. 2 टेबलस्पून तेल को पैन में गर्म करें और इसमें 2 टीस्पून लहसुन, 2 टीस्पून अदरक, 3 हरी मिर्च डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं।
6. अब इसमें 45 ग्राम प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
7. इसमें 30 ग्राम स्प्रिंग सफेद प्याज, 2 टेबलस्पून स्प्रिंग हरा प्याज डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
8. मध्यम आंच में 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
9. इसमें 1 टेबलस्पून सॉस, 2 टेबलस्पून शेजवान सॉस, 1 टीस्पून सोया सॉस, 1 टीस्पून सिरका, 1/2 टीस्पून चीनी, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
10. अब 150 मि.ली. पानी डालें और फिर से मिक्स करें।
11. इसे उबाल लें।
12. एक बाउल में 1 टेबलस्पून कॉर्नस्टार्च, 11/2 टेबलस्पून पानी डालें और मिक्स कर लें।
13. इस मिश्रण को पैन में डालें और मिला लें।
14. अब पके हुए चिकन को भी इसमें डाल लें और मिक्स कर लें।
15. मध्यम आंच में 5-7 मिनट पकाएं।
16. स्प्रिंग प्याज से गार्निश करें।
17. अब सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website