Thursday , February 19 2026 12:38 PM
Home / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग की सगाई ! इंगेजमेंट रिंग के साथ शेयर की ये तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग की सगाई ! इंगेजमेंट रिंग के साथ शेयर की ये तस्वीर


हर साल इस कपल की शादी के कयास लगाए जाते हैं। इसी बीच मलाइका ने अपने इंस्टा पर ऐसी तस्वीरें शेयर की जिन्हें देख लग रहा है कि मलाइका अर्जुन संग शादी करने के एक कदम आगे आ गई हैं।
दरअसल, तस्वीर में मलाइका इंगेजमेंट फिंगर में सगाई की अंगूठी फ्लाॅन्ट रही हैं जिसे देख ये कहा जा रहा है कि मल्ला ने अर्जुन संदग सगाई कर ली है।
मलाइका अरोड़ा के पोस्ट शेयर करते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे।
हालांकि, ऐसा नहीं है और मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें सिर्फ एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए शेयर की हैं। इस बात का खुलासा भी खुद मल्ला ने तस्वीर के काप्शन में किया है। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों के साथ लिखा- कितनी प्यारी अंगूठी है, मुझे ये बहुत पसंद है, यहां से खुशी शुरू होती है! अगर आप अपनी लाइफ में प्यार को लेकर योजना बना रहे हैं तो ये सगाई की अंगूठी बहुत सही है।
बता दें कि मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों बिना किसी झिझक के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते हैं।