Tuesday , April 7 2026 4:29 AM
Home / Sports / कुरेन के चोटिल होने के कारण मलान इंग्लैंड टी20 टीम में

कुरेन के चोटिल होने के कारण मलान इंग्लैंड टी20 टीम में


लंदनः इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज टाॅम कुरेन के चोटिल होने के बाद भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में शामिल किया गया है।

कुरेन की मांसपेशियों में खिचाव है और वह श्रृंखला का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे जिससे मलान को भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने का मौका मिल सकता है। कुरेन के हालांकि श्रृंखला के दूसरे और तीसरे मैच के लिए फिट होने की संभावना है।

तीस साल के मलान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतराष्ट्रीय के अपने पहले मैच में 44 गेंद में 78 रन बनाये थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए पांच टी20 मैचों में 250 रन बनाये है। उनका स्ट्राइक रेट 150.6 का है। इंग्लैंड भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय और पांच टेस्ट मैच खेलेगा।